आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कोटा में राजनीतिक हलचल तेज चल रही है। कांग्रेस पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर जिला कार्यालयों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच कोटा कांग्रेस के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज से टिकट वितरण और चुनावी तैयारियों को लेकर बात की गई। उन्होंने टिकट वितरण के पैमाने, पार्टी की अंदरूनी एकजुटता, और सूची जारी होने की तारीख को लेकर स्थिति साफ की है। सवाल: टिकटों को लेकर अब क्या चल रहा है? फाइनल प्रोसेस कब तक हो जाएगी? सूची कब तक आ जाएगी? पुष्पेंद्र भारद्वाज: देखिए, हमारे टिकट के मुख्य दावेदार हैं, उन लोगों से मिल रहे हैं, मिलेंगे। जो मजबूत दावेदार हैं, कांग्रेस के प्रति जिनकी अटूट निष्ठा है और कहीं पर जो दल बदलने की नीतियों में कभी शामिल नहीं रहे, उन लोगों को हम टिकट देंगे। सवाल: कब तक उम्मीद कर सकते हैं? कब तक आ जाएगा पैनल? कब तक तैयार हो जाएंगे? पुष्पेंद्र भारद्वाज: देखिए, सभी हमारे जो यहां के जिला अध्यक्ष हैं, सांसद प्रत्याशी हैं, विधायक हैं, विधायक प्रत्याशी हैं, हमारे जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, ब्लॉक अध्यक्ष हैं, मंडल अध्यक्ष हैं, वार्ड अध्यक्ष हैं, सबसे राय-मशविरा करके और हम लोग जयपुर जाकर निर्णय लेंगे। सवाल: क्या लग रहा है, क्या बीजेपी की सूची का इंतजार रहेगा? पुष्पेंद्र भारद्वाज: नहीं, हमारे को किसी की सूची का इंतजार नहीं रहेगा। हमारे कांग्रेस के पास बहुत मजबूत चेहरे हैं और इस बार हम लोग यहां बोर्ड भी बनाएंगे और एकजुटता के साथ में जबरदस्त चुनाव कांग्रेस लड़ेगी। सवाल: एकजुटता लगती है सर कि है कहीं? अभी जब यहाँ पर आवेदन लिए जा रहे थे, तब भी दो-दो जगह पर आवेदन होने लग गए थे, तो लग रहा है एकजुट होकर लड़ पाएंगे चुनाव? पुष्पेंद्र भारद्वाज: देखिए, इस बार सबसे पहला क्राइटेरिया तो यह है कि हमारा कैंडिडेट जीतने वाला होना चाहिए। कांग्रेस के प्रति उसकी अटूट निष्ठा रहनी चाहिए और जिस तरह से पुरानी परिपाटी जैसा यहाँ सुनने में आता है कि जोड़-तोड़ में कुछ लोग लग जाते हैं, ऐसे लोगों को हम कभी टिकट नहीं देंगे। सवाल: कब तक का उम्मीद करें, फिर भी? पुष्पेंद्र भारद्वाज: यह मान के चलिए कि हम राखी के आसपास टिकट डिक्लेयर कर देंगे।