कोटा में श्रीमाहेश्वरी समाज कोटा की ओर से दो दिवसीय डांडिया महोत्सव 11 और 12 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस महोत्सव में सास-बहू डांडिया के ताल पर एक साथ गरबा खेलती नजर आएंगी। माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी नवोदिता मंडल के तत्वावधान ये महोत्सव श्रीनाथ पुरम स्थित निजी स्कूल में होगा। अलग-अलग थीम पर होगा डांडिया महोत्सव नवोदिता मंडल की अध्यक्ष वैशाली खुवाल एवं सचिव गौरांशी अटल ने बताया कि इस बार डांडिया महोत्सव की थीम बेहद खास रखी गई हैं। पहले दिन 11 अक्टूबर को महिलाओं के लिए पिंक थीम रखी गई है, जिसमें वे पिंक साड़ी या लहंगे के साथ पर्ल (मोती) ज्वेलरी में सज-धजकर हिस्सा लेंगी। इसके अलावा स्पेशल आकर्षण राउंड में ओशियन थीम का जलवा देखने को मिलेगा। दूसरे दिन 12 अक्टूबर को सबसे ज्यादा चर्चित आकर्षण राउंड सास-बहू डांडिया प्रेजेंटेशन का होगा, जिसमें सास और बहू की जोड़ियां एक साथ मंच पर उतरकर अपनी केमिस्ट्री और डांडिया कौशल का प्रदर्शन करेंगी। 15 दिन से चल रही है डांडिया की रिहर्सल आयोजन को लेकर कोटा की माहेश्वरी समाज की महिलाओं और युवतियों में जबरदस्त उत्साह है।कार्यक्रम को परफेक्ट बनाने के लिए पिछले 15 दिनों से महिलाओं को विशेष डांडिया अभ्यास कराया जा रहा है। समाज अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि डांडिया केवल नृत्य नहीं, बल्कि हमारी सदियों पुरानी सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा है। यह साल में एक बार ऐसा अवसर लाता है, जब पूरा समाज एक साथ इक्ट्‌ठा होकर मां दुर्गा की आराधना करता है और आपसी प्रेम बढ़ाता है। कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया है और तैयारियां तेज कर दी गई है।