कोटा बीजेपी में मेयर को लेकर काफी मशक्कत के बाद अनुसुईया गोस्वामी का नाम तय किया गया है, अब डिप्टी मेयर को लेकर भी पार्टी में जद्दोजहद शुरू हो गई है। बीजेपी से जुडे लोगों ने बताया कि नेताओं का मानना है-जब मेयर दक्षिण विधानसभा से क्षेत्र से चुना गया तो, डिप्टी मेयर उत्तर या लाडपुरा से होना चाहिए। हालांकि अभी तक किसी का नाम तय नहीं किया गया है, लेकिन कुछ नाम चर्चाओं में हैं, इनमें ऐसे पार्षद भी शामिल हैं जो कि पहली बार चुनाव जीत कर आए हैं। एक पार्षद तो पांचवी बार चुनाव जीते हैं। जानिए किस किस नाम को लेकर दावेदारी हो सकती है। पांच बार के पार्षद गोपाल राम मंडा वार्ड 91 से गोपाल राम मंडा बीजेपी से लंबे समय से जुडे है। इस बार पांचवी बार वह चुनाव जीते है। गोपाल मंडा ओम बिरला खेमे के भरोसेमंद है। उन्होंने अलग अलग वार्डों से चुनाव लड़ा है और हर बार जीत हासिल की है। इस बार वार्ड 91 से मंडा ने चुनाव लड़ा और कांग्रेस के संजय यादव को हराया है। मंडा की छवि हंसमुख और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती है। मेयर प्रत्याशी रहे विवेक राजवंशी विवेक राजवंशी वार्ड 54 से चुनाव लडे और जीते। राजवंशी चार बार के पार्षद है। काफी कददावर नेता है और पिछले बोर्ड में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। मेयर का चुनाव लडा था लेकिन क्रॉस वोटिंग में जीत नहीं पाए थे। इस बार मेयर की सीट महिला ओबीसी होने के चलते मौका नहीं मिला। ऐसे में डिप्टी मेयर के लिए उनका नाम भी सबसे आगे है। कोटा दक्षिण से आते हैं और बिरला खेमे के खास है। मंडा और राजवंशी की जोडी को कोटा में जय वीरू की जोडी कहा जाता है ऐसे में दोनों में से किसी का नाम सामने आए, आपस में समर्थन करेंगे। दूसरी बार के पार्षद लव शर्मा कोटा के वार्ड 40 से जीते लव शर्मा का नाम भी डिप्टी मेयर के उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। पिछली बार कोटा उत्तर नेता प्रतिपक्ष रहे थे। ओम बिरला खेमे से ही आते हैं। कोटा उत्तर से आते हैं। दूसरी बार के पार्षद है। बिरला के भरोसेमंद माने जाते हैं। इस बार कांग्रेस के विनोद गौतम को हराया था। पहली बार पार्षद बने, व्यापार संघ के अध्यक्ष हैं वार्ड 75 से क्रांति जैन पार्षद बने है। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष है। पार्टी ने इस बार मौका देकर चुनाव लडाया था। अब उनका नाम भी डिप्टी मेयर की रेस में है। कोटा में व्यापारिक जगत में अच्छी पकड़ है। कोटा उत्तर से आते हैं। वहीं वार्ड 65 से नागेन्द्र सिंह का नाम भी चर्चा में है। वार्ड 65 लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में आता है।