कोटा नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए भाजपा से अनुसुईया गोस्वामी मेयर पद की उम्मीदवार होंगी। नामांकन के आखिरी वक्त में अनुसुईया के नाम की घोषणा हुई। नॉमिनेशन के आखिरी मिनटों में वार्ड 98 से भाजपा पार्षद बनी अनुसुईया गोस्वामी का नॉमिनेशन भरा गया। जिला अध्यक्ष राकेश जैन 2:40 बजे नगर निगम पहुंचे। घोषणा में देरी को लेकर राकेश जैन ने कहा- सस्पेंस बड़ी चीज है। बना रहना चाहिए। वहीं, कांग्रेस की ओर से सुनीता सुमन ने मेयर पद के लिए नामांकन भरा है। सुनीता सुमन वार्ड 17 से जीतकर पार्षद बनी हैं। नॉमिनेशन के दौरान सुनीता के साथ शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी गौतम व पार्षद मौजूद रहे। शुक्रवार रात को ही सुनीता का नाम तय हो गया था। कोटा में कांग्रेस और भाजपा मेयर उम्मीदवार की प्रोफाइल… भाजपा में नाम की घोषणा से पहले मचा घमासान कोटा भाजपा में मेयर उम्मीदवार की घोषणा से पहले 24 घंटे से मेयर प्रत्याशी के लिए घमासान मचा रहा। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्षदों में सहमति बनाने के लिए ही अलग अलग खेमें के पार्षदों को एक साथ चित्तौड़गढ़ ले जाया गया था। बाड़ेबंदी के दौरान भाजपा के पार्षदों से गणेश जी महाराज के जयकारा लगवाया गया था। बाड़ेबंदी में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन मौजूद रहे थे। तीन नाम की चर्चा थी भाजपा में मेयर पद प्रत्याशी को लेकर सीमा चौधरी, प्रतिभा सुमन के नाम को लेकर चर्चा थी। आखिरी वक्त पर अनुसूईया गोस्वामी का नाम चर्चा में आया। इसके बाद अनुसूईया के नाम की घोषणा हुई। डिप्टी मेयर को लेकर पेंच फंसा भाजपा के 57 पार्षद चुनाव जीते हैं। इनमें लाड़पुरा से 14, दक्षिण से 28 व उत्तर से 12 पार्षद हैं, जबकि 3 रामगंजमंडी क्षेत्र से जीते हैं। कोटा दक्षिण व लाड़पुरा से क्षेत्र मेयर व उत्तर से डिप्टी मेयर के नाम की चर्चा है। लाड़पुरा विधायक ने लाड़पुरा क्षेत्र से डिप्टी मेयर की डिमांड रखी है। सुकेत नगरपालिका में भी नामांकन हुए इधर, सुकेत नगरपालिका में अध्यक्ष के लिए चार नॉमिनेशन भरे गए। भाजपा के तीन प्रत्याशी विकास चौहान, जितेंद्र चोपड़ा व कपिल भावसर ने नामंकन दाखिल किया। कांग्रेस की और से उमरदीन ने किया नामंकन भरा। इससे पहले चारों प्रत्याशी को चुनाव अधिकारी ने पार्षद पद की शपथ दिलाई। सुकेत में कांग्रेस के11, भाजपा के 10 व 4 निर्दलीय जीतकर पार्षद बने है। मेयर का चुनाव 25 सितंबर को 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। मेयर के लिए मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।