एजुकेशन हब कोटा अब तेजी से निवेश और रियल एस्टेट के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। शहर में चल रही इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, औद्योगिक विस्तार, बेहतर रोड नेटवर्क और आधुनिक अर्बन प्लानिंग से रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। शंभूपुरा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और रेलवे कनेक्टिविटी में सुधार से भी शहर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी बढ़ती आवासीय मांग और निवेश के अवसरों को ध्यान में रखते हुए दैनिक भास्कर और शुभम ग्रुप की ओर से 10 और 11 अक्टूबर को माहेश्वरी भवन, झालावाड़ रोड पर 'मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो-26' आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय एक्सपो में कोटा और जयपुर के प्रमुख डेवलपर्स, बैंक और वित्तीय संस्थान एक मंच पर उपलब्ध रहेंगे। विजिटर्स को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लॉट, फ्लैट, रो-हाउस, लग्जरी अपार्टमेंट और कमर्शियल प्रॉपर्टी के विकल्प मिलेंगे। साथ ही, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए होम लोन और अन्य बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी मौके पर मिलेगी। प्रॉपर्टी के साथ बैंकिंग और सोलर सॉल्यूशन भी एक्सपो में प्रमुख बैंकिंग संस्थानों की भागीदारी से प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने के इच्छुक लोगों को लोन, ब्याज दरों और वित्तीय सुविधाओं की जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। इसके अलावा, सोलर सॉल्यूशन से जुड़ी सेवाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध रहेगी। एक्सपो के मुख्य प्रायोजक शुभम ग्रुप और टेक पार्टनर रियल राजस्थान हैं। सहयोगी के रूप में केजीवी इंफ्रा, पार्थ सारथी ग्रुप, आशीर्वाद हाउसिंग ग्रुप, आशीष ग्रुप, सनराइज ग्रुप, पार्श्वनाथ ग्रुप, विजन ग्रैंड ग्रुप, पिंकवाल ग्रुप और वीआरबी ग्रुप शामिल हैं। बैंकिंग पार्टनर के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एसबी फाइनेंस हिस्सा लेंगे। सोलर सॉल्यूशन के लिए सनोवेटिव सोलर प्राइवेट लिमिटेड मौजूद रहेगी। कोटा में निवेश के लिए अनुकूल माहौल शुभम ग्रुप के डायरेक्टर अरुण मेहता का कहना है कि कोटा में चल रही विकास परियोजनाओं, सड़क नेटवर्क, रेलवे कनेक्टिविटी और शंभूपुरा में बन रहे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से शहर में रहने और निवेश करने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। प्रॉपर्टी एक्सपो एक सराहनीय पहल है, जो लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार आवासीय संपत्ति चुनने का अवसर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि शुभम ग्रुप शहरवासियों को वाजिब दरों पर अच्छी रेजिडेंशियल टाउनशिप उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। उनके अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के साथ रियल एस्टेट में निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। आसान शर्तों पर होम लोन की जानकारी मिलेगी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल हेड गौरव त्यागी का कहना है कि दैनिक भास्कर का प्रॉपर्टी एक्सपो एक अच्छी पहल है। इसमें शहर के प्रमुख बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स के साथ प्रॉपर्टी खरीदने के लिए उपलब्ध लोन सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोटा में रियल एस्टेट बाजार तेजी से विकसित हो रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को आसान शर्तों पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है। एक्सपो में आने वाले लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार प्रॉपर्टी और उससे जुड़ी वित्तीय सुविधाओं को समझने का अवसर मिलेगा। बजट के अनुसार चुन सकेंगे सपनों का घर एमबी इंटरनेशनल स्कूल, कोटा के डायरेक्टर सीए शुभम विजय का कहना है कि प्रॉपर्टी एक्सपो में एक ही छत के नीचे शहर के प्रमुख बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं। यह लोगों के लिए अपने सपनों का घर, फ्लैट या प्लॉट चुनने के साथ बेहतर निवेश विकल्प तलाशने का अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि विजिटर्स अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्रॉपर्टी का चयन कर सकेंगे। इस तरह एक्सपो घर खरीदने की योजना बना रहे परिवारों और निवेश के अवसर तलाश रहे लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।