झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में दैनिक भास्कर और शुभम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो-26 में रविवार को बड़ी संख्या में शहरवासी शहर में चल रहे प्रोजेक्टस की जानकारी और बुकिंग के लिए पहुंचे। एक्सपो के अंतिम दिन शहरवासियों और निवेशकों की भारी भीड़ उमड़ी। एक ही छत के नीचे कोटा और जयपुर के प्रीमियम रेसिडेंशियल व कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की जानकारी मिलने के साथ-साथ ऑनस्पॉट बुकिंग पर 1 लाख तक के शगुन डिस्काउंट और उपहारों ने ग्राहकों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथियों में कोटा की महापौर अनुसूईया गोस्वामी, अपराध एवं सतर्कता एएसपी बेनी प्रसाद मीना, मोशन एजुकेशन के फाउंडर नितिन विजय, करियरविल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर दीपक नंदवाना और भाटिया एंड कंपनी के डायरेक्टर प्रेम भाटिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महापौर अनुसूईया गोस्वामी ने कहा- शहर का विकास अब जयपुर और दिल्ली जैसे बड़े महानगरों की तर्ज पर हो रहा है। यहां शानदार मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स बन रही हैं। मेयर बोलीं- कोटा तेजी से हो रहा डवलप महापौर अनुसूईया गोस्वामी एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने वहां लगे स्टॉल्स का दौरा किया। अनुसूईया गोस्वामी ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि कोटा शहर अब तेजी से विकसित हो रहा है। कोटा में विकास के लिए इस तरह के एक्सपो बेहद महत्वपूर्ण हैं। कोटा में जगह-जगह बेहतरीन प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। निवेश और अपने सपनों का आशियाना चुनने के लिए यह एक शानदार पहल है। मॉल कल्चर की तरह एक ही प्लेटफॉर्म पर सारे ऑप्शंस करियरविल इंस्टीटयू के डायरेक्टर दीपक नंदवाना ने एक्सपो को ग्राहकों के लिए सबसे मुफीद प्लेटफॉर्म बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम मॉल जाते हैं और एक ही जगह सारे ऑप्शंस मिल जाते हैं। ठीक वैसे ही इस एक्सपो में एक ही प्लेटफॉर्म पर रियल एस्टेट के सारे बड़े प्लेयर्स मौजूद हैं। कस्टमर को दर-दर भटकने की जरूरत नहीं है। वे बेस्ट में से सबसे बेस्ट प्रॉपर्टी चुन सकते हैं। इससे कोटा का प्रॉपर्टी मार्केट बूम करेगा और लोगों को उनके सपनों का घर आसानी से मिलेगा। एक ही प्लेटफॉर्म पर बैंक और प्रॉपर्टीज मिलना बेहतरीन प्रयास एएसपी बेनी प्रसाद मीना ने कहा- दैनिक भास्कर का यह प्रयास सराहनीय है। प्रॉपर्टी में जिस तरह की गति चल रही है। उसमें बड़े डवलपर्स और बैंकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना ग्राहकों के लिए बेहतरीन डील साबित हो रहा है। यहां इंटीरियर, एक्सटीरियर के साथ-साथ बैंकों की भी मौजूदगी है। इससे ग्राहक आसानी से तुलना करके बेस्ट डील चुन सकते हैं। ऐसे आयोजनों से कोटा के प्रॉपर्टी मार्केट में उछाल आएगा। कोटा में गेटेड कम्युनिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर की ग्रोथ सराहनीय मोशन एजुकेशन के फाउंडर नितिन विजय ने कहा- कोटा में गेटेड कम्युनिटी, प्लॉट्स, फ्लैट्स और कमर्शियल स्पेस का विस्तार हो रहा है। इस तरह के एक्सपो पूरे शहर के लिए बहुत जरूरी हैं। कोटा और आसपास के क्षेत्रों से आकर रहने वाले या निवेश करने वाले लोगों के लिए यहां सभी बड़े ब्रांड्स एक साथ उपलब्ध कराए गए हैं। ऑन-स्पॉट बुकिंग पर मिला 1 लाख तक का फायदा एक्सपो में आए विजिटर्स और बायर्स के लिए एक्सक्लूसिव डिस्काउंट्स की भरमार रही। शुभम ग्रुप द्वारा ऑन-स्पॉट बुकिंग पर 1 लाख तक का डिस्काउंट और हर विजिटर को आकर्षक गिफ्ट दिया गया। केजीवी इंफ्रा ने 1 लाख के डिस्काउंट के साथ 2 स्प्लिट एसी (1.5 टन) पूरी तरह फ्री देने की घोषणा की। इसके अलावा पार्श्वनाथ ग्रुप, सनराइज ग्रुप, पार्थसारथी ग्रुप, आशीर्वाद हाउसिंग और विजन ग्रैंड ग्रुप द्वारा हर विजिट पर निश्चित उपहार दिए गए।