कोटा में ‘भास्कर समाधान’ ने लोगों को अपने गांव, गली, मोहल्ले और वार्ड की समस्याओं को खुलकर उठाने की ताकत दी है। अब लोग प्रशासन से न केवल सवाल पूछ रहे हैं बल्कि फोटो–वीडियो शेयर कर अधिकारियों को जमीनी हकीकत भी दिखा रहे हैं। इसने विभागों को भी सक्रिय होकर लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रेरित किया है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हो गई सफाई ‘भास्कर समाधान’ पर रघुवीर खींची ने गणपति नगर, नया खेड़ा गांव से समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि उनके एरिया में बने नालों और नालियों की अब तक सफाई नहीं हुई है। प्रदेश में मॉनसून आकर जाने को है लेकिन इन नालों में उगी बड़ी–बड़ी घास को अब तक साफ नहीं किया गया जिससे बारिश में नालों के जाम होने से पानी आवेरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। गंदे बरसाती पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही और रुके हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम के हैल्थ इंस्पेक्टर ने सफाई करवाकर समस्या का समाधान कर दिया। सफाई करवा वार्ड जमादार गणेश बैरवा बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा के महावीर नगर से अर्जुन कुमावत ने वार्ड में सफाई नियमित रूप से न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे एरिया संतोषी नगर में ए में ज्योति ड्राईक्लीन वाली गली से विजय चौक तक काफी कचरा और गंदगी रहती है। नियमित सफाई न होने के कारण यहां खुले में कूड़ा पड़ा रहता है। खासकर वार्ड के अंदर की मुख्य गलियों में सफाई बिल्कुल भी नहीं हो रही है। समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद वार्ड जमादार गणेश बैरवा ने साफ–सफाई करवाई और कचरे का निस्तारण करवा समाधान कर दिया। शिकायतकर्ता ने समाधान होने की जानकारी पोस्ट पर शेयर की है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… महीनों से सफाई नहीं, पार्क में बच्चों को सांप–बिच्छू का डर कोटा के श्रीदेव सर्किल, रोझड़ी से नरपत सिंह राजावत ने 'भास्कर समाधान' पर पार्क की साफ–सफाई को लेकर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद नगर में 10/41 के पास बने पार्क में बीते कई महीनों से साफ–सफाई नहीं हुई है। इससे पार्क में जगह–जगह खरपतवार और पेड़–पौधे उग आए हैं। बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू और दूसरे जहरील जीवों से बच्चों को खतरा रहता है। निगम से अपील है कि इस पार्क की सफाई करवा बच्चों और यहां टहलने वालों को हादसे की आशंका से सुरक्षित करें। सीएम पोर्टल, पीडब्ल्यूडी से फोन तो आया, समाधान नहीं शहर के सरोवर रोड, अग्रसेन बाजार, रामपुरा से नरेश जैन ने पाइपलाइन लीकेज होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया में सरोवर पार्किंग के पीछे वाली गली में पाइपलाइन फूटी होने से पानी बहकर सड़क पर जमा हो रहा है। इससे आने–जाने वाले राहगीरों के अलावा अग्रसेन बाजार के स्थानीय व्यापारियों–दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निगम कर्मचारियों को कह चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। नवीन जैन ने फोन पर बताया कि बीच सड़क डाले इस पाइप में फंसकर कई लोग वाहन समेत गिरकर घायल हो चुके हैं। सीएम पोर्टल से लेकर पीडब्ल्यूडी तक शिकायत कर चुके। वहां से जानकारी के लिए फोन तो आए लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ है। खाली प्लॉट में डाल रहे कचरा, पड़ोसी हो रहे परेशान शहर के माताजी रोड, आकांक्षादीप हाइट्स, कुन्हाड़ी से रघुवीर गौड़ ने क्षेत्र में लचर कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 44 में बरगद के पेड़ वाली लाइन में प्लॉट नंबर 414 को लोगों ने अस्थायी डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है। आसपास के लोग इसी खाली प्लॉट में कचरा डाल रहे हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन निगम के कर्मचारी हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। बेसहारा पशुओं के जमावड़ा लगाने की समस्या भी खड़ी हो गई है। दूध निकालने के बाद खुला छोड़ देते पशु, हादसे का डर विज्ञान नगर, गुर्जर मोहल्ला के निधि भवन के सामने पशुओं की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर अजय कुमार ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि विज्ञान नगर में लोगों ने गाय– भैंस पाल रखे हैं लेकिन परेशानी ये है कि दूध निकालने के बाद उन्हें बाड़े में बांधे रखने की बजाय खुला छोड़ देते हैं। इससे सड़क पर इनके बैठे होने से वाहन चालकों को खासी परेशनी होती है। कई दफा एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। अक्सर मुख्य रास्तों पर खड़े रहने वाले इन पशुओं से बच्चों को भी खतरा महसूस होता है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित