राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। कोटा जिले की 6 पंचायत समितियों में दो चरणों में चुनाव होंगे। दोनों चरणों की वोटिंग 23 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच होगी। पंचायत समितियों के सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के रिजल्ट देवउठनी एकादशी के दिन 20 नवंबर को आएंगे। वहीं, कोटा में कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव दिसंबर में होगा। इनकी तारीख अलग से घोषित की जाएगी। कोटा जिला परिषद का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूर्ण होगा। जिले के मतदाताओं को दो दिन वोट डालना पड़ेगा। पहली बार जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए और दूसरी बार वार्ड पंच और सरपंच के लिए। आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम पिछले चुनाव तक 23 जिला परिषद वार्ड थे पिछले चुनाव तक कोटा में 23 जिला परिषद वार्ड थे। अब 25 जिला परिषद वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। पिछले चुनाव तक कोटा में 5 पंचायत समितियां के कुल 91 वार्डों में से बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 39 वार्डों में जीत मिली थी। 6 निर्दलीय चुनाव जीत कर पंचायत समिति मेंबर बने थे।अब 6 पंचायत समितियों में चुनाव है।