फेस्टिवल सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा और पानीपत के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पश्चिम मध्य रेलवे ने अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए ट्रेन संख्या 09801/09802 के संचालन को मंजूरी दी है। यह ट्रेन 22 और 26 अक्टूबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी। इससे सवाई माधोपुर जिले के यात्रियों के साथ करौली जिले के हिण्डौन सिटी के यात्रियों को भी अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। कोटा से सुबह 9:45 बजे रवाना होगी ट्रेन रेलवे की अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 09801 कोटा-पानीपत स्पेशल गुरुवार, 22 अक्टूबर और सोमवार, 26 अक्टूबर को कोटा से सुबह 9:45 बजे रवाना होगी। रास्ते में ट्रेन के पहुंचने का समय इस प्रकार रहेगा: पानीपत से रात 11:35 बजे रवाना होगी वापसी ट्रेन ट्रेन संख्या 09802 पानीपत-कोटा स्पेशल गुरुवार, 22 अक्टूबर और सोमवार, 26 अक्टूबर को पानीपत से रात 11:35 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन के विभिन्न स्टेशनों से रवाना होने का समय इस प्रकार रहेगा: ट्रेन में होंगे 18 कोच रेलवे की अधिसूचना के अनुसार स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें 2 एसएलआर, 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 3 सामान्य स्लीपर श्रेणी और एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच शामिल रहेगा।