कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: राजेश मोटर्स, आरटीएल, राठी वाली गली, झंवर स्टोन के पास, शोभा प्लास्टिक एरिया, हरियाली किसान मार्केट के आसपास, बीएसएनएल ऑफिस , रोड नंबर 5, श्रीराम सर्कल, ओम मेटल, कैप्टन मोहन वाली गली, मिल्की वे के आस-पास का एरिया, मधुश्री टी वाली गली, अशोका चॉकलेट के आसपास का एरिया 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 से 11:45 बजे तक: रोड नंबर 1, स्टील यार्ड, कोटा दाल मिल रोड, डकनिया स्टेशन रोड, अनीता इंडस्ट्रीज के आसपास, कोटा हुंडई वर्कशॉप के पास, अंबेडकर नगर ओम इटरनिटी, सगुन लक्सोर, ओम इंपीरियल, गणपति डेवलपर्स इलाकों में पौने दो घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: रोड नंबर 6, रोड नंबर 7, बूंदी सिलिका, पोद्दार इंडस्ट्रीज एरिया, फुटवियर फैक्ट्री के पास, नालंदा स्कूल के पास, नालंदा स्कूल के पीछे पटेल टायर वाली गली इलाकों में ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक: फिजिक्स वाला, वाइब्रेंट एकेडमी, बंसल क्लासेस, रोड नंबर 2, 3 और 5, डकनिया रोड, होटल पार्क जोन, राहुल ट्रांसफॉर्मर, महिंद्रा शोरूम, किया शोरूम, हुंडई शोरूम इलाकों में 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।