कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तकः दादाबाड़ी क्षेत्र 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तकः पोस्ट ऑफिस के पीछे, बुलानी मेडिकल के आसपास, सैटेलाइट हॉस्पिटल के आसपास का क्षेत्र / पंजाब नेशनल बैंक मुख्य मार्ग क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तकः आकांक्षा दीप होम्स, विवेकानंद नगर इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तकः अर्जुनपुरा क्षेत्र, काला तालाब पेट्रोल पंप के पास, चंद्रसेल रोड इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।