कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है, ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: महावीर नगर प्रथम, सेंट्रल मेडिकल एरिया, संजय सामुदायिक भवन क्षेत्र, रंगबाड़ी सेक्टर 2, विश्वकर्मा नगर स्पेशल, महावीर नगर तृतीय तलवंडी सेक्टर ए और बी और सी आंशिक, एसएफएस इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: केवी पब्लिक स्कूल , टोयोटा शोरूम झालावाड़ रोड इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: चाणक्यपुरी योजना इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक: थेकड़ा, संतोष नगर, ब्रजधाम, अक्षर धाम, अक्षर धाम स्पेशल, मोती नगर, मोती नगर विस्तार, रॉयल सनसिटी, रॉयल विस्तार, सृष्टि नगर, आशियाना नगर, सुखधाम कॉलोनी इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक: संतोषी नगर और केशवपुरा सेक्टर-7 इलाकों की 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: बॉम्बे योजना, सुभाष विहार इलाकों की 1 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।