कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: विज्ञान नगर सेक्टर 1, 2 एवं 4 आंशिक, संजय नगर, हुसैनी नगर ,आरकेपुरम, सारथी अस्पताल, रामलीला मैदान, सरस डेयरी, आरके पुरम, मधुश्री, काला बादल सामुदायिक भवन व आसपास के क्षेत्र में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक: किशोरपुरा और किशोरपुरा मुख्य सड़क के आसपास का क्षेत्र में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक:महावीर नगर कंपीटिशन कॉलोनी, रंग विहार इलाकों में 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: महावीर नगर आईएसटी, ट्रांसपोर्ट नगर, विश्वकर्मा नगर, एमपीबी कॉलोनी हाउस नंबर 6 से 29 तक, महावीर नगर प्रथम, सेंट्रल मेडिकल एरिया, संजय सामुदायिक भवन क्षेत्र, रंगबाड़ी सेक्टर 2, विश्वकर्मा नगर स्पेशल, महावीर नगर तृतीय में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। शाम 4 बजे से 5 बजे तक: शांति निवास, महात्मा गांधी कॉलोनी, गुरु नानक आवास, गांधी कॉलोनी के फ्लाईओवर के आसपास, हनुमान मंदिर के आसपास, रंग तालाब नहर क्षेत्र के आसपास 1 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।