कोटा में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट होते ही ठीक हो गई लीकेज की समस्या पृथ्वीराज नगर, झालामंड से 'भास्कर समाधान' पर इलमदीन ने पानी की पाइपलाइन के लीकेज होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि पृथ्वीराज नगर के पास पट्टे पर बीते 10–12 दिनों से पानी की पाइपलाइन लीक हो रही है। लीकेज का पानी रास्ते पर जमा होने से जलभराव हो गया है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों को जलभराव से असुविधा हो रही है। लीकेज के कारण पहले से ही पेयजल संकट से जूझ रहे एरिया के लोगों को सप्लाई में भी परेशानी हो रही है। इस समस्या का समाधान कर पानी की छीजत को रोका जाए। पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान करवा दिया। सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर राजू ने चौपासनी रोड, अग्रवालों की बगीची से सीवरलाइन चोक होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि बाफना हॉस्पिटल की गली में 5बी रोड, वार्ड 32 में 10–15 दिन से सीवरेज का पानी सड़क पर बह रहा है। चोक हो जाने के कारण सारी गंदगी मुख्य सड़क और गली तक बह रहा है लेकिन शिकायत के बावजूद निगम को कोई कर्मचारी इसे ठीक करने नहीं आ रहा है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 32 के सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा ने बताया कि यह सीवर चैम्बर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे ठीक करवा दिया गया है। अब समस्या का हल हो गया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… पोल लगाया लेकिन रोड लाइट नहीं जोधपुर की शांति विहार योजना, महादेव नगर कॉलोनी, बासनी तंबोलिया से सुरेश जांगिड़ ने पोल पर रोड लाइट न लगे होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि घर के आगे नया पोल तो लगा गए लेकिन अब तक लाइट नहीं लगाई है। जमीन पर फैले तार, हादसे का डर लाल सागर एरिया की दिलीप नगर कॉलोनी से एडवोकेट संतोष सोनी ने केबल और बिजली के तार जमीन पर पड़े होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बिजली के तार लटककर जमीन पर फैल गए हैं। कोई भी बच्चा या पशु इनमें फंसकर घायल हो सकते हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग