कोटा के गुमानपुरा स्थित शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में आज सुबह साढ़े 6 बजे आग लग गई। सूचना पर दमकल की एक के बाद एक 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में गली नंबर एक के एक कटले की पहली मंजिल पर एक गोदाम में आग लगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमजद ने बताया कि मंगलवार सुबह साढे बजे करीब शॉपिंग सेंटर के कटले में दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। गोदाम के शटर बंद होने से आग बुझाने में समय लगा सूचना मिलते ही सब्जीमंडी फायर सेंटर से गाडी मौके के लिए रवाना की। यहां पहुंचने के बाद पता लगा कि आग पहली मंजिल पर गोदाम में लगी है लेकिन शटर बंद थे। इतने में गोदाम मालिक मुजीद भी पहुंचा। शटर खुलवाए गए, दीवारे तोड़ी गई और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। 70 से ज्यादा कर्मचारियों ने 4 घंटे में पाया काबू जिसके बाद एक के बाद एक 7 दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलवाई गई। उन्होंने बताया कि संकरा इलाका होने की वजह से आग को कंट्रोल करने में दिक्कत आई थी। आग बुझाने के लिए कैथून और थर्मल से भी एक एक गाडी बुलवाई गई। कुल 70 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटे थे। लपटो पर काबू पाने के बाद गोदाम को कूलिंग करने और धुआं खत्म करने की कोशिश की गई। देखिए आग से जुड़े PHOTOS…