कोटा में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं जिसे सुना भी जा रहा है और प्रभावी कार्रवाई भी हो रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… रामपुरा: 80 वर्षीय वृद्ध को भेजा 36 हजार का बिजली बिल रामपुरा के कैथूनीपोल रोड से कौशल किशोर जोशी ने बिजली के बिल से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि केईडीएल ने इस माह उन्हें जो बिजली का बिल भेजा है उसकी देय राशि 36,374.06 रुपए है। बिल की इतनी बड़ी राशि देखकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। उनके बेटे ने बताया कि संबंधित मीटर कनेक्शन नंदलाल संधानी के नाम पर है जबकि उनके पिता जी को रहते अभी कुछ समय ही हुआ है। उन्होंने इस त्रुटिपूर्ण बिल की समस्या का समाधान करने की अपील की है। नयापुरा: बिजली डीपी खुले में, कभी भी आ सकता करंट कोटा के नयापुरा से मुकेश राठौड़ ने केईडीएल की लापरवाही उजागर करती हुई पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट पीजी नर्सिंग कॉलेज, एमबीएस हॉस्पिटल, नयापुरा में लगे एक बिजली बॉक्स का ढक्कन खुला हुआ है। इससे बारिश के मौसम में कभी भी करंट फैल सकता है। साथ ही कनेक्शन भी काफी लूज हैं जिससे रात के समय आसपास के क्षेत्र में काफी अंधेरा रहता है। संबंधित विभाग से निवेदन है कि इसे तुरंत ठीक करवाएं। सुभाष नगर: मुख्य रास्ते पर उगी कंटीली झाड़ियां रंगबाड़ी के सुभाष नगर–I से मनोज जैन ने बताया कि उनकी कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर दो साल से निगम के कर्मचारियों ने साफ–सफाई नहीं की हे। नतीजा– सड़क के दोनों ओर बड़ी–बड़ी कंटीली झाड़ियां उग आई हैं। पैदल राहगीरों के साथ ही बाइक सवाराें को भी इनसे काफी परेशानी होती है। बारिश में इनमें सांप–बिच्छू भी पनप रहे हैं। इसका समाधान करवाएं ताकि परिवार के लोग सुरक्षित महसूस करें। बोरखेड़ा: घर के बाहर लगी रोड लाइट हुई खराब बोरखेड़ा के प्रताप नगर से हेमंत वशिष्ठ ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कैनाल रोड पर अशोक नगर कॉलोनी में हमारे घर के बाहर लगी रोड लाइट काफी दिनों से खराब है। इसकी शिकायत वह पहले भी कई बार कर चुके हैं लेकिन आज दिन तक उसका समाधान नहीं हुआ है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… रंगबाड़ी: पोस्ट के बाद साफ हुआ पार्क का कचरा कोटा के श्री खड़े गणेश मंदिर, एमबीएस रोड से अजय कुमार ने गंदगी हटाने की अपील करते हुए पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि श्री खड़े गणेश मंदिर के सामने बने पार्क में काफी गंदगी और कचरा फैला रहता है जिसे साफ नहीं किया जाता। पौधों को पानी देने की व्यवस्था नहीं है। फव्वारे भी टूटे हुए हैं। पोस्ट पब्लिश होने के बाद निगम ने सफाई से जुड़ी पार्क की समस्या का समाधान कर दिया है। जबकि अन्य पर अभी काम जारी है। नान्ता रोड: तकनीशियन द्वारका लाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ नान्ता रोड, पार्श्वनाथ अपार्टमेंट से नान्ता गांव से नरेश ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि नान्ता चाैराहे पर (नहर के पास वाले शिव मंदिर के पास वाला चौराहा) पर लगी रोड लाइट और कैमरा दोनों काम नहीं कर रहे हैं। इस समस्या के पब्लिश होने के बाद केडीए के जेईएन पवन गुर्जर के निर्देश पर टीम के तकनीशियन द्वारका लाल ने समाधान कर दिया है। अंधेरे की समस्या सुलझने से लोग भी खुश हैं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित