कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पब्लिक के मुद्दों को पुरजोर तरीके से विभागीय जिम्मेदारों तक पहुंचा रहा है। समस्याओं पर अधिकारी और जन प्रतिनिधी भी कार्रवाई कर समाधान करवा रहे हैं। समस्याओं के सिरे से हल मिलने से लोग भी खुश हैं, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच संवाद की कमी भी दूर हुई है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… महीनों बाद बनी नई रोड, उसकी लेवलिंग बनी समस्या कोटा के पाटन रोड, गिरधरपुरा से बुद्धिप्रकाश सुमन ने नई सीसी सड़क की लेवलिंग को लेकर सवाल किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि करीब तीन महीने पहले हमारे यहां नई सीसी रोड बनाई गई थी। लेकिन इसका लेवल सही नहीं होने के कारण इस पर पानी भर गया है। नालियां भी सड़क के लेवल पर ही हैं इससे नालियों का पानी भी जमा हो रहा है। अब इस जमे हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। पार्कों में झूले टूटे, सालभर से मरम्मत नहीं, पानी भरा रेलवे कॉलोनी, स्टेशन एरिया, सोगारिया से मोहनलाल ने बच्चों के पार्क में पानी भरे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पार्क में लगे सभी झूले टूटे हुए हैं या हैं ही नहीं। जहां लगे हुए हैं वहां भी सालों से मेंटिनेंस नहीं किया गया है। बारिश के बाद जमा पानी भी नहीं निकाला जा सका है। मच्छर भी पनप रहे हैं। जहरीले जीवों का डर भी बना रहता है। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इसका समाधान करवाएं। पांच दिन से नहीं आई निगम की गाड़ी, कचरे का लगा ढेर 'भास्कर समाधान' पर वार्ड नंबर 6, दरबार का बाग, कैथून से हक नवाज ने कचरा गाड़ी के नियमित रूप से न आने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां बीते पांच दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही है। पूरे मोहल्ले में लोगों के घरों में कचरा इकट्‌ठा हो गया है। खुले में कचरा डालने को मजबूर हैं जिससे आसपास के एरिया में भी गंदगी का ढेर लग गया है। महीनों से नहीं हुई नालियों की सफाई, उगी खरपतवार कोटा के नान्ता रोड, पीपली चौक, कुण्ड आवास योजना से राहुल सिंह ने नालियों की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां महीनों से नालियां की सफाई नहीं हुई हे। इस कारण नालियों में खरपतवार और पेड़–पौधे उग आए हैं। 181 पर भी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नाली में कचरे और रुके हुए पानी से बदबू एवं मच्छरों की समस्या भी बनी हुई है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन सरोवर रोड, अग्रसेन बाजार, रामपुरा से नरेश जैन ने पाइपलाइन लीकेज होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे एरिया में सरोवर पार्किंग के पीछे वाली गली में पाइपलाइन फूटी होने से पानी बहकर सड़क पर जमा हो रहा है। इससे आने–जाने वाले राहगीरों के अलावा अग्रसेन बाजार के स्थानीय व्यापारियों–दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निगम कर्मचारियों को कह चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद पीएचईडी की जेईएन मनीषा आर्य (कोटा उपखंड चतुर्थ, चौकी) ने मौका मुआयना करवा समाधान करवा दिया है। वार्ड 51 के पार्षद योगेश विजय बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर आरेकेपुरम के सेक्टर–ए से अभिषेक शर्मा ने कॉलोनी के अंदर पानी जमा होने की परेशानी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे सेक्टर में पानी का सही निकास न होने के कारण ड्रेनेज पाइप में जाने की बजाय पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। समस्या पोस्ट होने के एक महीने बाद वार्ड 51 के पार्षद योगेश विजय ने समस्या का समाधान करवा दिया है। अभिषेक ने समाधान की तस्वीर भी शेयर की है। दैनिक भासकर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित