कोटा शहर में मौसम के मिजाज में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार बना हुआ है। मानसून की विदाई के बाद से शहर में मौसम शुष्क बना हुआ था और दिन का अधिकतम तापमान लगातार बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे अक्टूबर के महीने में भी लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि, शनिवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जिससे अधिकतम तापमान घटकर 36.1 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ और यह 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी सुबह से धूप निकली हुई है। दिन में तेज धूप, शाम को राहत शनिवार को दिन के समय तेज धूप के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। लेकिन शाम होते ही हल्की हवाएं चलने से मौसम में कुछ ठंडक जरूर महसूस की गई। 5 दिन पहले शहर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उसके बाद 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। फिर घटकर 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शनिवार को अधिकतम 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आगामी दो तीन दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की कमी आने से आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ेगी। हालांकि, फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा।