मानसून की विदाई के बाद अब गर्मी बढ़ गई है। कोटा में दिन का पारा 36 डिग्री के पार हो गया हैं। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग ने एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है। इससे पहले रविवार को आसमान साफ रहा, दिन भर धूप रही। अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री से बढ़कर 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री से बढ़कर 24.6 डिग्री तक आ गया। जाने- बांधों की स्थिति गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फीट है। 5 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1302.45 फीट भरा है। राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फीट है। 5 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1142.98 फीट भरा है। जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फीट है। 5अक्टूबर सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 973.3 फीट भरा है। कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। 5अक्टूबर सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.20 फीट भरा है।