कोटा में बारिश का दौर खत्म होने के साथ ही एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। पिछले 5 दिन में पारा करीब 7 डिग्री बढ़ गया है। और तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया है। आज मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। फिलहाल कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम ड्राई रहने और गर्मी रहने व 26 को संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को पारा 1 डिग्री बढ़कर 35 के पार हो गया। मौसम में बदलाव के चलते उमस बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 23% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 23 सितंबर तक औसत 725 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 558.8 मिमी बारिश हुई है।