कोटा में पंचायत चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है। जिला परिषद के वार्ड 25 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष बाई का नामांकन खारिज कर दिया गया है। आरोप हैं कि सरपंच रहते संतोष बाई के खिलाफ एसीबी के मामला दर्ज हुआ था। प्रत्याशी ने शपथ पत्र में इसका उल्लेख नहीं किया। भाजपा की ओर से तथ्य छिपाने के आरोप लगाते हुए निर्वाचन विभाग में आपत्ति दर्ज कराई गई थी। निर्वाचन विभाग ने आपत्ति का निस्तारण करते हुए संतोष बाई का नामांकन खारिज कर दिया। हालांकि, शपथ पत्र में किन तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया गया था, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आने पर मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी। सहायक कलेक्टर मालविका त्यागी ने बताया संतोष बाई के नॉमिनेशन को लेकर आपत्ति दर्ज हुई थी जिसकी सुनवाई की गई सामने आया कि शपथ पत्र में कुछ तथ्य छिपाए गए थे इस कारण नॉमिनेशन रिजेक्ट कर दिया। संतोष बाई की बहू ने वार्ड-25 से निर्दलीय नॉमिनेशन किया कांग्रेस देहात अध्यक्ष भानू प्रताप ने बताया कि संतोष बाई के नॉमिनेशन पर भाजपा की ओर से आपत्ति लगाई गई थी आपत्ति की सुनवाई के बाद संतोष बाई का नॉमिनेशन खारिज हुआ है वार्ड 25 में संतोष बाई की बहू कीर्ति गोयम ने निर्दलीय नॉमिनेशन भर रखा है सहायक कलेक्टर मालविका त्यागी ने बताया कि संतोष बाई के नॉमिनेशन को लेकर आपत्ति दर्ज हुई थी। जिसकी सुनवाई की गई तो सामने आया कि शपथ पत्र में कुछ तथ्य छिपाए गए थे इस कारण नॉमिनेशन रिजेक्ट कर दिया।