राजस्थान में पंचायत राज चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित हो गया है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ये चुनाव दो चरणों में होंगे। इनमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच पद के लिए वोट डाले जाएंगे। नारायणपुर, कोटपूतली, बानसूर और पावटा में दूसरे चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 29 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जिनके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। वहीं, सरपंच पद के लिए 31 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी रात नतीजे भी आ जाएंगे। नीमराना, विराटनगर, मैड कुंडला, बहरोड़ में तीसरे चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 नंवबर को वोट डाले जाएंगे, जिनके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। वहीं, सरपंच पद के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा और उसी रात नतीजे भी आ जाएंगे। जिले में 146 पंचायत समिति सदस्यों का होगा चुनाव जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के नामांकन 13 से 16 अक्टूबर तक होंगे। सरपंच पद के नामांकन 30 अक्टूबर को होंगे। चुनाव घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 27 जिला पार्षद, 146 पंचायत समिति सदस्य और 238 सरपंच चुने जाएंगे। दूसरे चरण में-नारायणपुर, कोटपूतली, बानसूर ,पावटा पंचायत समिति के चुनाव होंगे जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 29 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जिनके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। सरपंच पद के लिए 31 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी रात नतीजे भी आ जाएंगे। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के नामांकन 13-16 अक्टूबर तक होंगे, नाम वापसी 19 अक्टूबर को है। सरपंच पद के नामांकन व नाम वापसी 30 अक्टूबर को होगी। चुनाव घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेशभर में 1403 जिला परिषद, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे। राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट…