कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायतीराज चुनाव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें चुनाव प्रक्रिया और आचार संहिता पर चर्चा कर निष्पक्ष चुनाव के लिए सहयोग मांगा गया। 13 अक्टूबर को जारी होगी लोक सूचना चुनाव प्रक्रिया दूसरे चरण से शुरू होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए लोक सूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन, संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया अक्टूबर के मध्य तक पूरी होगी। 784 मतदान बूथ बनाए जिले की 8 पंचायत समितियों की 238 ग्राम पंचायतों में कुल 784 मतदान बूथ बनाए गए हैं। दूसरे चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 29 अक्टूबर को, सरपंच-पंच के लिए 31 अक्टूबर को मतदान होगा। तीसरे चरण में ये चुनाव क्रमशः 4 और 6 नवंबर को होंगे। 20 नवंबर को होगी मतगणना उप सरपंच के चुनाव नवंबर में होंगे। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को होगी। जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उपप्रधान के चुनाव 25 से 28 नवंबर तक होंगे।