कोटपूतली के पाना देवी मोरीजवाला राजकीय कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की ओर से आयोजित चार सप्ताह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोटपूतली डीएसपी निर्मला पांडे रहीं, जबकि अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर आरपी गुर्जर ने की। सुरक्षा के लिए सजग रहने के लिए कहा डीएसपी निर्मला पांडे ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना करने और अपनी सुरक्षा के लिए सजग रहने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस की ऑनलाइन सेवाओं, जिसमें RajCop Citizen App भी शामिल है, का लाइव प्रदर्शन किया। साथ ही छात्राओं को साइबर अपराधों और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की संयोजिका प्रोफेसर संगीता जाट ने शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों और हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, सजगता और आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल विकसित करना था। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में डॉ. यामिनी यादव, डॉ. चंद्रप्रभा, डॉ. प्रतिभा पोसवाल, डॉ. ओमप्रकाश कपूरिया, डॉ. मनोज सैनी, प्रोफेसर विश्वंभर दयाल सहित संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।