कोटपूतली में नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा और नवनिर्वाचित सभापति कमल सैनी ने शहर का दौरा किया। उन्होंने नागाजी का गौर समेत कई इलाकों में सफाई व्यवस्था, नालियों, सड़कों पर बने गड्ढों और रोड लाइटों का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया मुख्य मार्गों, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सफाई का निरीक्षण किया गया। आयुक्त और सभापति ने कर्मचारियों को नियमित सफाई करने और सड़कों व गलियों में कचरा जमा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शहर की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गंदगी मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। सभापति कमल सैनी ने बताया कि नगर परिषद की प्राथमिकता शहरवासियों को स्वच्छ माहौल देना है। बिना परमिशन सड़क तोड़ने पर होगी कार्रवाई आयुक्त अरुण शर्मा ने यह भी कहा कि बिना परमिशन सड़कों पर गड्ढे या तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई किसी भी विभाग या आमजन पर समान रूप से लागू की जाएगी।