कोटपूतली नगर परिषद चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती कल होगी। यह मतगणना राजकीय पाना देवी गर्ल्स कॉलेज में की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोटपूतली नगर परिषद में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को वोट डाले गए थे। इन चुनावों में 82.47 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। उम्मीद है कि दोपहर 1 बजे तक नतीजे साफ हो जाएंगे। दोपहर तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में कुल 428 प्रत्याशी मैदान में हैं। चेयरमैन या सभापति का पद सामान्य अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित है। कोटपूतली नगर परिषद के वार्डवार प्रत्याशी पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका के प्रत्याशी