भाजपा के कमल सैनी कोटपूतली नगर परिषद के सभापति चुने गए हैं। कमल सैनी को कुल 32 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चंद पायला को 4 वोट से हराया। पायला को कुल 28 वोट मिले। नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। नगर परिषद में भाजपा के 19, कांग्रेस के 13 और 28 निर्दलीय पार्षद जीते थे। बहुमत के लिए 31 पार्षदों का समर्थन जरूरी था। पाटवा-प्रागपुरा में कांग्रेस की मीना सैनी पालिकाध्यक्ष बनीं वहीं पाटवा-प्रागपुरा नगपालिका में कांग्रेस की मीना सैनी पालिकाध्यक्ष चुनी गई हैं। मीना सैनी को 25 वहीं भाजपा की मंजू अग्रवापल को 18 वोट मिले हैं। इससे पहले पालिका के 45 वार्डों में से 22 में कांग्रेस, 16 में बीजेपी और 7 में निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। आज हुए मतदान में दो पार्षदों ने वोट नहीं डाला।