कोटपूतली के 132 केवी जीएसएस नाहरेड़ा पर मुख्य बस बार में मरम्मत और रखरखाव का काम होगा। इस वजह से रविवार 20 सितंबर को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।इस दौरान 33 केवी फीडर नाहरेड़ा, क्रेशर पानेड़ा, हसनपुरा और दांतिल की सप्लाई बंद रहेगी। इन 11 केवी फीडरों की आपूर्ति रहेगी बाधित इसके चलते 33/11 केवी जीएसएस नाहरेड़ा, पवाला राजपूत, पानेड़ा, चिमनपुरा, हसनपुरा और दांतिल से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली भी बंद रहेगी। आरवीपीएन-CLUSTER नाहरेड़ा के सहायक अभियंता कुणाल पटेल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।