कोटपूतली में एनपीएनसीडी कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक हुई। राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण वशिष्ठ ने इसकी अध्यक्षता की। इसका उद्देश्य हाइपरटेंशन, डायबिटीज और कैंसर की 100 प्रतिशत जांच कर गैर संचारी रोगों से होने वाली मौतों को कम करना है। डॉ. वशिष्ठ ने बताया कि 60 प्रतिशत से ज्यादा मौतें इन्हीं बीमारियों से होती हैं। सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव और समय पर इलाज न मिलना इन रोगों के बढ़ने की मुख्य वजह है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रमोद सिंह भदौरिया ने बताया कि हर चिकित्सा संस्थान पर एनसीडी क्लिनिक बनेंगे, जहां 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की जांच और फॉलोअप होगा। डॉ. विजया और जिला कार्यक्रम समन्वयक रविकांत जांगिड़ ने नेशनल एनसीडी पोर्टल पर एंट्री का प्रशिक्षण दिया।