कोटपूतली-बहरोड़ृ जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण का मतदान 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों कोटपूतली, पावटा, विराटनगर, नारायणपुर एवं बानसूर के कुल 199 वार्डों में मतदान कराया गया। मतदान के लिए जिले में कुल 2,01,483 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 1,70,933 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार प्रथम चरण में कुल 84.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निकायवार अंतिम मतदान प्रतिशत के अनुसार नगर परिषद कोटपूतली में कुल 96,262 मतदाताओं में से 82,099 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 85.29 प्रतिशत रहा। नगर पालिका पावटा में 46,814 मतदाताओं में से 38,739 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 82.75 प्रतिशत रहा। नगर पालिका विराटनगर में 17,648 मतदाताओं में से 15,224 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 86.26 प्रतिशत रहा। नगर पालिका नारायणपुर में 19,154 मतदाताओं में से 16,659 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 86.97 प्रतिशत रहा। वहीं नगर पालिका बानसूर में 21,605 मतदाताओं में से 18,212 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 84.30 प्रतिशत रहा। मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अपर्णा गुप्ता तथा जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोटपूतली में मतदान के लिए 103 केंद्र बनाए गए। यहां कुल 428 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 54, कांग्रेस के 58 और 316 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। पिछले चुनाव में यहां 82.97 प्रतिशत मतदान हुआ था कोटपूतली नगर परिषद का मतदान प्रतिशत विराटनगर में मतदान प्रतिशत पावटा में मतदान प्रतिशत बानसूर में मतदान प्रतिशत जेनजी ने विकास के नाम पर किया मतदान कई युवाओं ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है। युवाओं ने बेहतर सड़क, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की उम्मीद जताई। दिपांशी शर्मा और वरुण मुद्गल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मैंने आज मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई है। सभी को अपना वोट जरूर देना चाहिए। जिले के 5 निकायों में आज मतदान कोटपूतली में कुल 95,426 मतदाता हैं, जिनमें 50,154 पुरुष, 45,271 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पहले चरण में कोटपूतली के साथ-साथ नगर पालिका नारायणपुर, बानसूर, विराटनगर और पावटा-प्रागपुरा में भी मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पहले चरण में जिले के 5 नगरीय निकायों में कुल 1,106 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें नगर परिषद कोटपूतली के 60 वार्डों में 428, नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा में 246, विराटनगर में 77, नारायणपुर में 153 और बानसूर में 202 प्रत्याशी शामिल हैं। कोटपूतली में 103 वार्ड बनाए नगर परिषद कोटपूतली के 60 वार्डों में 103 मतदान बूथ बनाए गए। इसके अलावा, नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा के 45 वार्डों में 52 बूथ, विराटनगर के 25 वार्डों में 25 बूथ, नारायणपुर के 35 वार्डों में 35 बूथ और बानसूर के 35 वार्डों में 35 मतदान बूथ बनाए गए। नगर परिषद कोटपूतली में 96,262, पावटा-प्रागपुरा में 46,854, विराटनगर में 17,648, बानसूर में 21,918 और नारायणपुर में 19,154 मतदाता थे। कोटपूतली नगर परिषद के वार्डवार प्रत्याशी पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका के प्रत्याशी