कोटपूतली में सोमवार को सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। यह कटौती 220 केवी जीएसएस कोटपूतली से निकलने वाले 33 केवी पनियाला फीडर पर मरम्मत और रखरखाव के काम के कारण होगी। इस दौरान 33 केवी जीएसएस नांगल पंडितपुरा और सांगटेड़ा से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई भी बंद रहेगी। इससे इन इलाकों के उपभोक्ताओं को परेशानी होगी।