कोटपूतली में 220 केवी जीएसएस कोटपूतली से निकलने वाले 33 केवी पावटा फीडर पर मरम्मत कार्य होगा। इस वजह से रविवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते 33 केवी जीएसएस भूरी भड़ाज से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई भी बंद रहेगी। सहायक अभियंता अमित ढाका (HTM) ने बताया कि 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती होगी। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं आएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें।