कोटपूतली में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में रौनक है। आज बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए राखियों की खरीदारी की। मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर राखियों के स्टॉल ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, लाइटिंग, म्यूजिक, रुद्राक्ष, मोती और डिजाइनर राखियों की नई वैरायटी उपलब्ध है। दुकानदारों के मुताबिक, राखियों की कीमत 10 रुपए से शुरू होकर डिजाइन और गुणवत्ता के आधार पर 500 रुपए तक है। रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मांग में वृद्धि हुई है, लेकिन इस बार शक्कर महंगी होने का असर भी दिख रहा है। मिठाई कारोबारियों के अनुसार, शक्कर सहित अन्य कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से मिठाइयों की लागत बढ़ गई है। रोडवेज बस से महिला का पर्स चोरी वहीं शहर के बस स्टैंड पर आने-जाने वालों की भीड़ लगी हुई है। रोडवेज बसों की अव्यवस्था के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़भाड़ के बीच एक महिला का पर्स चोरी हो गया, जिसमें 5 हजार रुपए नकद और महत्वपूर्ण कागजात थे। यात्रियों ने प्रशासन से यातायात की उचित व्यवस्था की मांग की है।