कोटपूतली के उपखण्ड कार्यालय परिसर स्थित रामलीला मंच पर बली पूजन हुआ। सनातन परंपरा और वैदिक रीति-रिवाज से हुए इस आयोजन में रामलीला समिति के बुजुर्गों, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित अनिल शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच बली पूजन किया। रामलीला मंच के पास परंपरा अनुसार 'बली गढ़ी' गई। इस पूजन से ही क्षेत्र में रामलीला की शुरुआत मानी जाती है। 8 अक्टूबर से रामलीला समिति सदस्यों ने बताया कि 8 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू होगा। इसमें श्री राम के जीवन चरित्र की लीलाओं का वर्णन होगा। कोटपूतली में रामलीला मंचन की यह परंपरा आजादी से पहले से है। 80 वर्षों से यह रामलीला लगातार हो रही है, जो क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान है। बली पूजन में प्रकाश भगतजी, डॉ मोतीलाल, महेंद्र शर्मा, भास्कर शर्मा, रतन लाल राय, जगदीश बेसिठा, कुलदीप जोशी, कमलेश मीणा, घनश्याम आथोनिया, सुमित शर्मा, पप्पू पुजारी, माडुराम आर्य और कैलाश सैन सहित कई वरिष्ठ नागरिक और श्रद्धालु शामिल थे।