कोटपूतली के तालाब वाले शनि मंदिर में मंगलवार रात चोरी हो गई। चोरों ने शनि महाराज का चांदी का छत्र, मुकुट, दानपात्र का चढ़ावा और अलमारी से करीब 10 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। एएसआई जसवंत सिंह ने बताया - चोर ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे। दानपात्र और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और चांदी का छत्र चुराया लिया। सुबह पुजारिन के पहुंचने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही कोटपूतली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभय कमांड सेंटर के कैमरे बंद इस वारदात के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में 'अभय कमांड सेंटर' के अधिकांश कैमरे नकारा पड़े हुए हैं और अभी तक इनका कंट्रोल रूम भी पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। कैमरे बंद होने के कारण बदमाशों को आसानी से बच निकलने का मौका मिल रहा है, जिससे आमजन और व्यापारियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।