कोटपूतली नगर परिषद निकाय चुनाव से पहले वार्ड नंबर 48 के निर्दलीय पार्षद देशराज गुर्जर मुख्य चौराहे से लापता हो गए हैं। उनके लापता होने से इलाके का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पार्षद देशराज गुर्जर 16 तारीख से लापता हैं। उनके लापता होने के विरोध में लोगों ने एसपी कार्यालय पर इकट्ठा होकर ज्ञापन सौंपा। इसमें पार्षद को जल्द घर वापस लाने की मांग की गई। पुलिस प्रशासन को लेकर जताया रोष इसी मामले को लेकर आज सर्व समाज ने देवनारायण मंदिर प्रांगण में एक बड़ी आम सभा की। करीब दो घंटे तक चली इस सभा में स्थानीय लोगों, परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा के दौरान पुलिस और स्थानीय भाजपा संगठन पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। आम सभा को संबोधित करते हुए निर्दलीय पार्षदों ने कोटपूतली भाजपा पर सत्ता का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पार्षदों को डराने धमकाने का लगाया आरोप पार्षदों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दूसरे पार्षदों को डरा-धमकाकर जबरन अपने साथ ले जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पार्षद की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सभा में मौजूद पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी राजनीतिक करियर खत्म करने की कोशिश की गई है। रविवार दोपहर 12 बजे तक दस्तयाब करने की मांग ग्रामीणों, परिजनों और सर्व समाज के नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने साफ किया कि अगर रविवार दोपहर 12 बजे तक पार्षद देशराज गुर्जर को सुरक्षित नहीं ढूंढा गया, तो पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा। साथ ही एक बड़ा आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर इलाके की शांति बिगड़ती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। पुलिस ने भी इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बढ़ने पर उनकी टीम पूरी मुस्तैदी से कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही लापता पार्षद का पता लगा लिया जाएगा। विशाल सभा में ये नेता रहे मौजूद दो घंटे तक चली इस विशाल आम सभा में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी, कांग्रेस नेता भीम पटेल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि यादव सहित सर्व समाज के प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पिता श्योराम ने बताया-उनका बेटा 16 सितंबर से लापता है उनको पिछले दो दिन से झांसा दिया जा रहा है कि उनकी बात करवा दी जाएगी। कोटपूतली पुलिस थाने में मामला दर्ज कारयागम के बेटे को उनसे मिलाया जाए या वापस लाया जाए।