अजमेर के कृष्णगंज थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। चोरों ने गौरीनगर में निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाप्रभारी अरविन्दसिंह चारण ने बताया कि चोरी के मामले में चौरसियावास रोड, अभियंता नगर निवासी और हाल रातीडांग स्थित हिदायत कॉलोनी निवासी दीपक जोशी (32) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एलईडी टीवी, ड्रिल मशीन, नल सहित अन्य सामान बरामद किया है। रिपेयरिंग के दौरान हुई चोरी पुलिस के अनुसार गौरीनगर की झूललाल कॉलोनी निवासी जुगल किशोर सोनी ने 27 सितंबर को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। 20 सितंबर की शाम कारीगरों के छुट्टी करने के बाद रात में चोर मकान में घुसा और टीवी, नल, फव्वारे, कारीगरों के उपकरण सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी दीपक जोशी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दीपक जोशी के खिलाफ अजमेर के विभिन्न थानों में पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं। इनमें कृष्णगंज थाने में चोरी, मारपीट और लूट, जबकि सिविल लाइंस और अलवरगेट थाने में लूट व आपराधिक षड्यंत्र के मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अधिकांश प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं।