बांसवाड़ा के कुशलगढ़ और परतापुर-गढ़ी नगरपालिका के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 10 बजे तक कुशलगढ़ में 13.95 और परतापुर-गढ़ी में 20.75 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर में दोनों नगर पालिकाओं में मतदान ने रफ्तार पकड़ी। शाम 6 बजे तक कुशलगढ़ में 82.20% और परतापुर-गढ़ी में 67.13% मतदान दर्ज किया गया है। पति-पत्नी साथ मतदान करने पहुंचे कुशलगढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पति-पत्नी ने एक साथ मतदान किया। इस दौरान उनका नाबालिग बेटा भी साथ था, जो वोटिंग के दौरान केंद्र के बाहर खड़ा रहा। परतापुर-गढ़ी नगरपालिका के वार्ड नंबर 8 में 103 साल की बुजुर्ग महिला ने वोट दिया। वहीं, 92 साल के बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट करने पहुंचे। क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी का बोर्ड बनने का दावा किया है। कुशलगढ़ में 8,867 मतदाता, 20 मतदान केंद्र कुशलगढ़ नगरपालिका में 20 वार्ड हैं। यहां कुल 8,867 मतदाता हैं। मतदान के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से मतदाता अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। परतापुर-गढ़ी में बूथ पर लगी कतार परतापुर-गढ़ी नगरपालिका के तैय्यबिया उमावि, सदर बाजार में वार्ड नंबर 10 के लिए बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लग गई। वहीं, वार्ड नंबर 1, 2 व 3 के लिए बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 2 निकायों में मतदान का प्रतिशत