कोटा में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं जिसे सुना भी जा रहा है और प्रभावी कार्रवाई भी हो रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… रोड का काम पूरा कर बीच रास्ते छोड़ा पत्थर कोटा के बजरंग नगर की कृष्णा नगर कॉलोनी की गली नंबर 5 से आशीष शर्मा ने सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि बजरंग नगर में गली नंबर 4 के सामने हाल ही नई सीसी रोड बनाई गई है। काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदार ने सड़क के ऊपर एक बड़ा कंक्रीट का टुकड़ा छोड़ दिया है। इससे न केवल ट्रैफिक बाधित होता है बल्कि किसी के भी दुर्घटनाग्रस्त होने का डर बना रहता है। रोड का काम पूरा, नालियां अब तक नहीं ढकीं कृष्णा नगर कॉलोनी से आशीष शर्मा ने नालियों को न ढकने की समस्या भी पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सीसी रोड बनाने का काम पूरा हो चुका है लेकिन गली संख्या 4–5 में सड़क किनारे बनी पक्की नालियों को अब तक ढका नहीं गया है। इससे खुली नालियों में छोटे बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का डर बना रहता है। हमारी गली की रोड लाइट खराब रहती है। अंधेरे के कारण हादसे की आशंका है। एकमात्र महिला शौचालय का भी दरवाजा टूटा कोटा शहर के डीसीएम इलाके की सब्जी मण्डी में महिला शौचालय के अूटे दरवाजे की समस्या अशफाक ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि सब्जी मंडी में एकमात्र महिला शॉचालय की हालत भी खराब है। दरवाजा टूटा हुआ है, पानी की व्यवस्था नहीं है और सुरक्षा भी नहीं है। निगम से अपील है कि इस शौचालय की मरम्मत करवा यहां सुविधाएं व्यवस्थित करें। गारंटी पीरियड वाली सड़क दो किलोमीटर उधड़ी हरिओम चौरसिया ने शगुन प्राइम, कारी बावड़ी से टूटी सड़क की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां कुछ महीनों पहले केडीए ने नई सड़क बनवाई थी। लेकिन गारंटी पीरियड में होने के बादवजूद यह सड़क दो किलोमीटर के एरिया में उधड़ चुकी है। डामर हट गया है और जगह–जगह गड्‌ढे हो गए हैं। केडीए से अपील है कि ठेकेदार से इस सड़क से जुड़ी गुधवत्ता की रिपोर्ट लेकर कार्रवाई करें। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… पोस्ट के बाद जलभराव और कीचड़ से मिली राहत कोटा के मोरिया नगर, लाडपुरा से परिहार मैरिज गार्डन के पास से विशाल शर्मा ने कच्चे रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि धरमपुरा रोड पर मोरिया नगर में परिहार मैरिज गार्डन के पास की सड़क पर पानी भरा हुआ है और लोगों को आने–जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस कॉलोनी का रोड और नाली का ऑर्डर भी निगम से पास हो चुका है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम की टीम ने पानी निकालकर रोड को फिर से ठीक कर दिया। इससे समस्या का समाधान हो गया। स्वस्थ्य निरीक्षक अरविंद बुर्ट बने ‘स्टार ऑफिसर’ प्रेम नगर से कृष्णा शर्मा ने जाम नालियों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि इंद्रा नगर की दर्जी की दुकान के सामने वाली गली में नालियां की सफाई न होने से मलबा और कचरा जमा है। पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा हो रहा है। सफाईकर्मी भी नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक अरविंद बुर्ट के निर्देश पर टीम ने नालियों की सफाई कर दी। समस्या का समाधान होने से लोगों ने भी खुशी जाहिर की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित