इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी अब भारतीय नहीं ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्होंने पोस्ट करके बताया कि 15 सितंबर 2026 को उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिल गई थी। उनकी भारतीय नागरिकता 2 साल पहले ही खत्म हो गई थी। मार्च 2025 में उन्होंने पैसिफिक आइलैंड देश वानुअतु की नागरिकता ली थी। बाद में वहां के पीएम ने उनका पासपोर्ट कैंसिल करवा दिया था। पीएम ने कहा था कि ललित प्रत्यर्पण से बचने नागरिकता ले रहे हैं। ललित 2010 में लंदन चले गए थे, तब से वे वहीं हैं। भारत, वानुआतु के बाद ब्रिटिश नागरिकता उनकी तीसरी नागरिकता होगी। 3 तस्वीरें जो ललित ने शेयर की हैं… मोदी बोले- दोस्ताें के साथ मनाया था जश्न ललित मोदी ने X पर लिखा है- " एक गर्व से भरा पल, एक नया अध्याय। आज, 14 नवंबर को मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का मौका मिला, जहां मैंने एक बहुत ही खास और पर्सनल माइलस्टोन शेयर किया। मैं ब्रिटिश नागरिकता पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों के बीच मैंने अपनी ब्रिटिश सिटिजनशिप का जश्न मनाया, एक सेरेमनी में जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।" नागरिकता पर भारत का संविधान क्या कहता है संविधान के अनुच्छेद 9 और सिटिजनशिप एक्ट 1955 की धारा 9 के मुताबिक जब कोई भारतीय दूसरे देश की नागरिकता अपना लेता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता अपने आप खत्म हो जाती है। इसके लिए कोई अलग से ऑर्डर या मंजूरी नहीं लेनी पड़ती। अब भारत आने के लिए क्या करेंगे ललित मोदी ने जुलाई 2026 में कहा था कि अब वे OCI कार्ड के लिए आवेदन करेंगे।ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड, नागरिकता नहीं है। ये एक लाइफटाइम वीजा जैसा है। इसे बनवाने वाले को भारत में रहने, काम करने का अधिकार मिलता है। हालांकि OCI कार्ड होल्डर न वोट दे सकते हैं, न चुनाव लड़ सकते, न सरकारी नौकरी कर सकते और न ही खेती की जमीन नहीं खरीद सकते। OCI लेने के लिए भी पहले भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करके सर्टिफिकेट लेना होता है, जो ललित 2025 में ही कर चुके हैं। ललित मोदी ने भारत क्यों छोड़ा ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष थे। 2008 में IPL शुरू किया। BCCI ने उन्हें IPL का अध्यक्ष और कमिश्नर बनाया। 2010 में ललित पर IPL में करप्शन के आरोप लगे। ललित के कार्यकाल में मॉरीशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स को IPL का 425 करोड़ का ठेका दिया था। मोदी पर 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप थे। ये भी कहा गया कि उन्होंने दो नई टीमों की नीलामी के दौरान गलत तरीके अपनाए। 2010 में BCCI ने IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद ललित को सस्पेंड कर दिया। 2010 में ही अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन चले गए। तब ED ने उसके खिलाफ 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया। उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया। 2011 में BCCI ने अरुण जेटली की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई। हालांकि 2014 में दिल्ली हाईकोर्ट ने पासपोर्ट बहाल कर दिया था। 2012 में ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने 2009 के IPL में CSK में इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को लाने में श्रीनिवासन की मदद की थी। श्रीनिवासन ने इन आरोपों से इनकार किया था। लंदन के सबसे महंगे इलाके में रहते हैं ललित ललित मोदी का जन्म दिल्ली के एक बड़े कारोबारी परिवार में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 57 करोड़ डॉलर (करीब 4,555 करोड़ रुपए) है। वह अपने परिवार की कंपनी मोदी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस कंपनी की स्थापना उनके दादा गुजर मल मोदी ने 1933 में की थी। ललित मोदी 2010 से लंदन में रह रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मीनल मोदी और दोनों बच्चे आलिया और रुचिर भी थे। मीनल मोदी का 2018 में कैंसर से निधन हो गया। ललित मोदी का घर लंदन के बेलग्राविया-चेल्सी इलाके में है, जो शहर के सबसे महंगे इलाकों में गिना जाता है। यह इलाका विदेशी दूतावासों, लग्जरी ब्रांड्स और करोड़ों-करोड़ रुपये की संपत्तियों के लिए मशहूर है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ललित मोदी बोले- मैं सुष्मिता सेन का केप्ट बॉयफ्रेंड था, हर जगह वही पेमेंट करती थीं बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में अपनी पूर्व पार्टनर सुष्मिता सेन को स्पेशल बताया। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस पर लगे 'गोल्ड डिगर' (पैसे के लिए रिश्ता रखने वाली) के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एक्ट्रेस हर चीज की पेमेंट करती थीं। पूरी खबर पढ़ें…