निकाय चुनाव की तैयारियों और टिकट वितरण को लेकर गुरुवार से बीजेपी ऑफिस में संभागवार बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले अजमेर संभाग की बैठक हुई, इसके बाद उदयपुर और बीकानेर संभाग की बैठकें हुई। इन बैठकों में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रभारी सांसद या सांसद प्रत्याशी, विधायक समेत कई लोग शामिल रहे। बताया जा रहा है अजमेर संभाग की बैठक के दौरान नागौर जिले को लेकर इस बैठक में गहमागहमी का माहौल बना। चहेते कार्यकर्ता या समर्थक को टिकट दिलाने या सूचियों में दावेदारी पेश करने को लेकर मनमुटाव भी सामने आया। उधर निवाई, टोंक समेत कई जगहों पर चहेतों को टिकट दिलाने को नेताओं में आपसी मतभेद सामने आए। बैठकों का दौर देर रात तक जारी रहा। अब शुक्रवार को भरतपुर और कोटा पर चर्चा होगी। इसके बाद शनिवार को जयपुर और जोधपुर संभाग की बैठक होगी।