भरतपुर। खेड़ली मोड थाना पुलिस पर दो पक्षों में राजीनामा कराने के नाम पर एक युवक से रुपए लेने का आरोप है। इसकी शिकायत एक अधिवक्ता ने सोमवार को आईजी व एसपी से की है। शिकायत में राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता सूर्यकांत ने बताया कि परिचित से पुलिस ने पहले 50 हजार रुपए मांगे गए। फिर 25 हजार ऑनलाइन कराने के बाद उन्हें छोड़ा। आरोप है कि परिचित कानूनी परामर्श के आया था। तभी खेलड़ी मोड़ एसएचओ द्वारा परेशान करने की बात कही। इस पर अधिवक्ता ने एसएचओ से फोन पर प्रकरण की जानकारी ली तो एचएचओ ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बैठाने और राजीनामा कराने की बात कही। 17 अगस्त को वे परिचित के साथ थाने पहुंचे। जहां रुपए देने से इनकार करने पर एसएचओ ने कथित तौर पर अपने सिपाही से अधिवक्ता और उसके पक्षकारों को भी बंद करने के लिए कहा। अधिवक्ता का आरोप है कि काफी मिन्नत के बाद थाना प्रभारी 25 हजार रुपए लेने पर राजी हुआ। फिर सिपाही अमित कुमार ने एक नंबर दिया जिस पर 25 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। रुपए लेने के बाद युवक को छोड़ दिया। अधिवक्ता ने इस मामले में अधिकारियों से थाने के सीसीटीवी देखने के लिए भी कहा है। {महिला से संबंध के बाद युवक की गांव में मारपीट:- थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पति के साथ जयपुर भांकरौटा रहती थी। तभी वहां एक युवक से महिला के संबंध बन गए। एक सप्ताह पहले जब युवक महिला से मिलने गांव आया तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट कर दी। युवक अपनी जान बचाकर गांव से भाग गया, लेकिन गाड़ी उसकी वहीं रह गई। पुलिस तभी से लगातार दबाव बना रही थी। ^जानकारी मिली है कि किसी अधिवक्ता ने अधिकारियों से शिकायत की है। आरोपों की उन्हें जानकारी नहीं है। -पवन यादव, एसएचओ, खेड़ली मोड