भरतपुर। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान के निर्देशानुसार एमएसजे राजकीय महाविद्यालय भरतपुर में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र योजना और एनकॉर्ड के तहत “नशा मुक्त अभियान और मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव” विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक एवं समाजसेवी पवन कुमार ने कहा कि नशे का पैटर्न दिमाग में बन जाता है, जिससे परिवार और समाज में गिरावट आती है और जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने नशे की प्रवृत्ति पनपने के कारणों के साथ उससे उबरने के उपाय बताए और आत्मसम्मान, देखभाल, जागरूकता, स्वयं से लगाव तथा आत्म सशक्तीकरण पर जोर दिया। उनके अनुसार नशे से स्पर्म काउंट कम हो सकता है ।