ब्यावर में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर वामपंथी जनवादी मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम जिला कलेक्टर कमलराम मीणा को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा अध्यक्ष हेम चंद आर्य ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने सहयोगी चुनाव आयुक्तों की सलाह नजरअंदाज कर मनमाने फैसले लिए। एसआईआर प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिससे साढ़े 13 करोड़ मतदाता वोट नहीं डाल पाए। दोषी चुनाव अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग ज्ञापन में ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाने, दोषी चुनाव अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। एसआईआर प्रक्रिया रद्द कर हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने और नए मतदाताओं के लिए पुराना फॉर्म-6 बहाल करने की भी मांग रखी गई। मोर्चा ने चुनाव आयोग सदस्यों की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल कर समिति बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा अध्यक्ष हेम चन्द आर्य, कॉमरेड दयाराम भगत, कॉमरेड जगदीश प्रसाद, कॉमरेड पूनम सिंह चौहान, कॉमरेड मिश्री काठात सहित अन्य नेता शामिल रहे।