स्थानीय राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय चाणोद में अधिकार मित्र चेलाराम राणा द्वारा साइबर क्राइम से बचने के उपायों की जानकारी देने हेतु विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को न्याय आपके द्वार, जन-उपयोगी सेवा की जानकारी दी। विद्यार्थियों के अधिकार, गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। बाल विवाह रोकने के लिए आवश्यक जानकारी भी दी। छात्राओं को बाल विवाह से बालिकाओं को होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी दी। जागृति, संवाद, डॉन योजनाओं, नालसा पोर्टल, और हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी। वर्षा ऋतु में एक पेड़ मां के नाम लगाने को कहा। व्याख्याता दमयंती, रमेश कुमार बामणिया, विनोद सिंह भाटी, मांगीलाल चौधरी, शंकर लाल भारद्वाज, रूमाली मीणा, रवि मीणा, दिनेश कुमार, हरदेवराम, अनूप कुमार आदि मौजूद थे।