सवाईमाधोपुर| जिला मुख्यालय स्थित रेलवे यार्ड में मंगलवार रात लेपर्ड व उसका शावक चहल कदमी करता दिखाई दिया। लोगों ने रेलवे यार्ड पर चहलकदमी करते लेपर्ड व शावक की फोटो अपने कैमरे में कैद की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार गत रात लगभग लगभग 9 बजे सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में प्लेटफार्म पर एक लेपर्ड व उसका शावक दिखाई दिया। शावक आगे आगे चल रहा था, जिसके पीछे मादा लेपर्ड चल रही थी। ऐसा लग रहा था कि मां अपने शावक को जीने के सलीके सिखा रही हो। लेपर्ड व शावक को देख लोग अचंभित और भयभीत हो गए तथा उनकी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।