वनस्थली| वनस्थली विद्यापीठ में छात्राओं की साहित्यिक, सांस्कृतिक, कलात्मक प्रतिभा को मंच मिलेगा। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। छात्राएं वाद-विवाद, निबंध लेखन, एकांकी, सामूहिक गान, सुगम संगीत, वाद्य वृंद वादन, एकल नृत्य, लोक नृत्य में हिस्सा लेंगी। विद्यालय के कार्यक्रम के अनुसार 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विदुला मैदान के योगा हॉल में सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताएं होंगी। हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद में पक्ष से एक छात्रा। विपक्ष से एक छात्रा भाग लेगी। हिंदी व अंग्रेजी निबंध लेखन के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। एकांकी, सामूहिक गान, सुगम संगीत, वाद्य वृंद वादन, एकल नृत्य, लोक नृत्य में भी प्रस्तुति होगी। सामूहिक गान में अधिकतम सात छात्राएं भाग ले सकेंगी। लोक नृत्य में भी अधिकतम सात छात्राएं भाग ले सकेंगी। आयोजन को लेकर छात्राओं में उत्साह है। मंच पर साहित्य, संगीत, नृत्य, अभिनय का संगम दिखेगा। कार्यक्रमों से छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा सामने लाने का मौका मिलेगा।