झुंझुनूं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम के संत सूरजादास जी महाराज (80) की हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने वारदात के 5 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया - संत की हत्या चढ़ावे के लिए की गई थी। आरोपी सुरेश कुमार (44) पुत्र ग्यारसीलाल, निवासी झाझम की ढाणी (पहाड़ीला, थाना गोठड़ा) 25 सितंबर को धाम पर पहुंचा और रात को वही रुका। धाम पर अकेले रहने वाले संत को 26 सितंबर की सुबह बाथरूम में बंद कर दिया और चढ़ावे की रकम तलाशने लगा। जब संत बाथरूम से मुश्किल से बाहर आए तो सुरेश कुमार ने उन्हें पहाड़ी से गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। तलाशी के दौरान अगले दिन 27 सितंबर को संत को शव मिला था। हालांकि लोगों से पूछताछ और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी सुरेश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 2 बार पहले भी रेकी कर चुका था। अब 3 पॉइंट्स में सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम चढ़ावा लूटने के लिए कर दी संत की हत्या एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की नजर धाम पर आने वाले चढ़ावे पर थी। वह भक्तों की आवाजाही और चढ़ावे की रकम के बारे में जानकारी जुटाता रहता था। सुरेश ने चढ़ावे के लिए संत की हत्या कर दी।