पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शिरकत की। पीएम ने यहां देशभर से आए 52 नेशनल टॉपर्स को सम्मानित किया। पीएम ने कहा- ITI में सीखा आपका हुनर ही विकसित भारत बनाएगा। ये बात अच्छे से समझ लीजिए, जिसके पास स्किल है, उसका रोजगार कोई AI नहीं छीन सकता। इससे पहले पीएम मोदी ने सीएम योगी से बात की। योगी आज दोपहर में हरिद्वार में अपनी मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कर लखनऊ पहुंचे थे। उनके चेहरे पर दर्द झलक रहा था। योगी ने सिर्फ 11 मिनट का भाषण दिया और युवाओं को कुशल बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मोदी की 3 फोटोज मोदी बोले- आपको क्या आता है, यह जरूरी पीएम मोदी ने बताया कि एक बार वह दादा धर्माधिकारी की किताब पढ़ रहे थे। उनसे कोई मिलने आया और नौकरी लगवाने को कहा। दादा ने पूछा- तुम्हें क्या आता है? उसने कहा- पोस्ट ग्रेजुएट हूं। दादा बोले- तुम्हें गाड़ी चलाना या खाना बनाना आता है? उसने कहा- नहीं। दादा ने पूछा- तुम्हें आता क्या है? अब सिर्फ कागजी सर्टिफिकेट का काम नहीं है। पीएम ने कहा- लोगों ने बात मानी, सोने के दाम टूटे मोदी ने बताया कि मैंने कहा था कि जरूरत न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें। देश ने मेरी बात मानी। देशवासियों ने सोना कम खरीदा तो उसके दाम टूट गए। लोग कह रहे हैं कि मोदी जी, आपकी बात मानी, पैसे बच गए। PM बोले- मुश्किल वक्त में दिए PNG कनेक्शन मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से गैस की सप्लाई बाधित हुई तो हमने भी कदम उठाया। तय किया कि एक दिन में शहरों के घरों को PNG कनेक्शन दिए जाएं, ताकि संकट आने पर लोग टिके रह सकें। मोदी बोले- सऊदी-दुबई तक भारतीय हुनर की मांग पीएम ने कहा कि जब मैं सऊदी अरब और दुबई जाता हूं तो रॉयल फैमिली के लोग कहते हैं कि ये हमारे पैसों से नहीं, भारतीय कारीगरों के हुनर से बने हैं। पूरी दुनिया कहती है कि यूनिवर्सिटी से निकले लोग नहीं, ITI वाले लोग चाहिए। मोदी बोले- यूपी एक्सप्रेस-वे प्रदेश, यहां ब्रह्मोस भी बन रही पीएम मोदी के मुताबिक, आज यूपी वाले गर्व से कहते हैं कि यूपी एक्सप्रेस-वे प्रदेश है। यूपी में कई एयरपोर्ट हैं और बड़ी यूनिवर्सिटी बन रही हैं। चिप बनाने वाली फैक्ट्री बन रही है। ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन की नींद उड़ाने वाली ब्रह्मोस भी यूपी में बन रही है।
मोदी बोले- कोई AI आपका रोजगार नहीं छीन सकता:मां का अंतिम संस्कार कर योगी भी पहुंचे, PM ने लखनऊ में टॉपर्स को सम्मानित किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शिरकत की। पीएम ने यहां देशभर से आए 52 नेशनल टॉपर्स को सम्मानित किया। पीएम ने कहा- ITI में सीखा आपका हुनर ही विकसित भारत बनाएगा। ये बात अच्छे...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...