शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनों रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत पदयात्रा कर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। सोमवार को गांव चौसला में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की तत्कालीन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकार कश्मीर के आतंकवादियों को पेंशन देती थी। कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनका आरोप गलत है तो कांग्रेस नेता उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं और उन्हें जेल भेजें। दिलावर ने कांग्रेस को वोट न देने की अपील करते हुए कहा- 'मदन दिलावर से कोई नाराजगी हो तो मदन दिलावर को पत्थर मार देना, लेकिन वोट कमल के फूल पर ही देना।' शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना दिलावर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। दिलावर ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'राहुल गजब के विद्वान हैं। ऐसी मशीन बना ली है कि एक तरफ से आलू डालो तो दूसरी तरफ से सोना बनकर निकलता है।' इसके बावजूद बावले कांग्रेसी उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं। हाड़ौती भाषा में ‘बावला’ शब्द का अर्थ बताते हुए उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर भी टिप्पणी की। कांग्रेस को वोट न देने की अपील शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि 'भूलकर भी कांग्रेस को वोट मत देना।' उन्होंने कहा, 'मदन दिलावर से कोई नाराजगी हो तो मदन दिलावर को पत्थर मार देना, लेकिन वोट कमल के फूल पर ही देना।' दिलावर ने कहा कि कमल के फूल पर दिया गया वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा और इससे देश मजबूत होगा तथा राष्ट्रभक्त सरकार बनेगी। गांव में झाड़ू लगा रहे सफाई कर्मियों से की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर बीजेपी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत रामगंजमंडी मे मंत्री दिलावर पदयात्रा निकल रहे हैं। पांचवे दिन आज पदयात्रा ग्राम पंचायत असक कली से शुरू शुरू हुई। मंत्री दिलावर पद यात्रियों के साथ गांव की गलियों में पहुंचे। गांव में झाड़ू लगा रहे सफाई कर्मियों से दिलावर ने वेतन भुगतान और सफाई में लगे कर्मचारियों की संख्या सहित कई जानकारी ली। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी अजीत सिंह से वेतन भुगतान के तरीके को लेकर पूछा। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वे उनके काम से संतुष्ट नहीं हैं, गांव में गंदगी दिख रही है। खंड विकास अधिकारी समय सिंह मीणा को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए । इसके बाद मंत्री मदन दिलावर की पदयात्रा चौसला गांव पहुंची थी।